How to reach Lakshadweep: सफेद रेत, नीला पानी, दूर तक फैला समंदर, लैगुन और द्वीप से टकराती लहरे यह नजारा देखना है लक्षद्वीप जाइए। लक्षद्वीप, भारत का एक अनोखा स्वर्ग है, जहां समुद्री मार्गो से पहुंचा जा सकता है।
ये द्वीप सामुद्रिक रूप से भरपूर है और उसके सौंदर्य में खो जाना एक अनुभव है। अगर आप भी इस सुंदर स्थल को देखने का इरादा कर रहे हैं, तो इस लेख में दी गई ये जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप दौरे के बाद लक्षद्वीप चर्चाओं में बना है, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेटर्स तक सभी लक्षद्वीप को प्रमोट कर रहे है। लक्षद्वीप पहुंचने का सबसे आसान तरीका (How to reach Lakshadweep) हवाई जहाज़ों का इस्तमाल करना है। अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं, तो आपको कोच्चि या मैंगलोर से हवाई अड्डे तक पहुंचना पड़ेगा।
वहां से आपको लक्षद्वीप के मुख्य द्वीप, अगत्ती या बंगाराम, के लिए हवाई या हेलीकॉप्टर से आगे की यात्रा करनी होगी। दोस्तो, इस खूबसूरत द्वीप को एक्सप्लोर करने के लिए, सही तरीके से जानने का ये गाइड आपकी मदद करेगा। तो चलें, लक्षद्वीप का सफ़र शुरू करें!
Table of Contents
लक्षद्वीप क्या है ?
लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित भारत का एक सामुद्रिक केंद्रशासित प्रदेश है, जो लक्षद्वीप,मिनिकॉय और अमीनदीवी द्वीप समूहों से बना है।
मलयालम और संस्कृत भाषा में लक्षद्वीप का अर्थ ‘ एक लाख द्वीप से है। यह 36 छोटे द्वीपों का समूह है।
लक्षद्वीप के 10 द्वीपों पर ही लोग निवास करते है और यहां रहने वाली अधिकतर आबादी इस्लाम धर्म का अनुसरण करती है।
लक्षद्वीप की कुल आबादी 64,000 है और यह 32 वर्ग किलोमीटर में फैला हैं।
लक्षद्वीप में अधिकतर लोग मलयालम और इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल करते है, यह कोच्चि से 440 किलोमीटर दूर है।
लक्षद्वीप के प्रमुख द्वीपों में कावारत्ती, अगट्टी, अमिनी, कदमत,किलातन, चेतलाट, बिट्रा, आनदोह, कल्पनी और मिनिकोय शामिल है।
लक्षद्वीप की संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए, यहां की यात्रा करने वाले टूरिस्ट्स को विशेष परमिट की आवश्यकता पड़ती है।
लक्षद्वीप का इतिहास और इसका विलय भारत में कैसे हुआ ?
लक्षद्वीप पहुंचने का तरीका ?

लक्षद्वीप पहुंचने का सबसे आसान तरीका है कोच्चि से समुद्री मार्ग के रास्ते से लक्षद्वीप पहुंचा जाए।
सबसे पहले आपको भारत के किसी भी हिस्से से ट्रेन या फ्लाइट के जरिए कोच्चि पहुंचना होगा।
कोच्चि पहुंचकर आपको सबसे पहले लक्षद्वीप जाने हेतु परमिट लेना होगा।
कोच्चि के विलिंगटन आइलैंड में लक्षद्वीप प्रशासन का दफ्तर है, यहां जाकर आप परमिट के लिए आवेदन कर सकते है।
हालांकि आप लक्षद्वीप की यात्रा की शुरुआत करने से पहले भी परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं परमिट के लिए आवेदन करने हेतु यहां क्लिक करे।
परमिट के लिए अप्लाई करने हेतु आपको यात्रा की तारीख,आइलैंड, जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
लक्षद्वीप घूमने का परमिट 30 दिन का रहता है और परमिट की कीमत 300 रुपए है। इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट पर आपको 300 रुपए ग्रीन टैक्स के भी देने होंगे।
इसके अतिरिक्त परमिट लेने का एक और तरीका है और वह यह है कि आपको लक्षद्वीप प्रशासन की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करे और कलेक्टर दफ्तर में जमा कर दे।
अपना आईडी प्रूफ और अन्य सभी दस्तावेजों को अपने पास रखे, इसे आपको लक्षद्वीप प्रशासन के पास जमा करना होगा।
स्कूबा डाइविंग और वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के लिए आपको कुछ अन्य अनुमति लेनी पड़ सकती है।
कोच्चि से लक्षद्वीप कैसे पहुंचे (How to reach Lakshadweep)
How to reach Lakshadweep: परमिट मिलने के बाद अब महत्वपूर्ण सवाल आता है की लक्षद्वीप कैसे जाए। क्योंकि लक्षद्वीप बहुत ही unexplored है इसलिए बहुत से लोगो को लक्षद्वीप जाने के बारे में मालूम नही है।
लक्षद्वीप जो कि अरब सागर स्थित है, यहां दो तरीकों से पहुंचा जा सकता है. पहला फ्लाइट और दूसरा जल जहाज।
इन दोनो ही तरीकों के लिए आपको सबसे पहले देश के किसी भी कोने से कोच्चि आना होगा।
लक्षद्वीप के लिए कोई सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है हालांकि सीधी फ्लाइट के लिए लक्षद्वीप पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
हालांकि यदि आप कोच्चि से लक्षद्वीप जाना चाहते है तो इसके लिए अगाट्टी द्वीप के लिए फ्लाइट उपलब्ध है।
कोच्चि से फ्लाइट के जरिए अगट्टी द्वीप पहुंचने का समय लगभग डेढ़ घंटे का है।
फ्लाइट के अतिरिक्त आप लक्षद्वीप की यात्रा जहाज के जरिए भी कर सकते है, कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए कई जहाजे जाती है।
मानसून के दौरान अगट्टी से कावारट्टी तक हेलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।
लक्षद्वीप जाने में कितने रुपये ख़र्च होंगे?
लक्षद्वीप जाने में कितने रुपए खर्च होंगे यह इस बात पर निर्भर करता है की आप किस सीजन में लक्षद्वीप जा रहे है, कितने लोग जा रहे है और किस माध्यम से जा रहे है।
यातायात माध्यम: यदि आप अपने घर से कोच्चि तक की यात्रा ट्रेन कें जरिए करते है तो इसका खर्च फ्लाइट के जरिए कोच्चि पहुंचने के मुकाबले कम आएगा।
लक्षद्वीप यात्रा खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है की आप अकेले जा रहे है या फैमिली के साथ या दोस्तो के साथ।
नोट:- यदि आप लक्षद्वीप की यात्रा करने का सोच रहे है तो यह सुनिश्चित करे कि आप आपके पास पर्याप्त नकद मौजूद है। क्योंकि एटीएम या ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कोच्चि से जहाज के जरिए लक्षद्वीप को यात्रा करने के लिए कई सारी प्राइवेट ट्रैवल कंपनिया टूर पैकेज मुहैया कराती है। इन कंपनियों द्वारा दो से पांच दिन के पैकेज पर आपको लक्षद्वीप के कई आइलैंड पर घुमाया जाता है और पैकेज की कीमत 15 हजार से 60,000 तक हो सकती है।
बंगाराम में कॉटेज लगभग 18,000 रुपए में मिल जाता है जबकि कदमात में 3,000 से 8000 रुपए में कमरा मिल जाता है। सीशेल रिजॉर्ट में एक रात ठहरने की कीमत 11,999 है।
लक्षद्वीप में 20 मिनट की स्कूबा डाइविंग तीन हजार और 40 मिनट की स्कूबा डाइविंग करीब पांच हजार रुपए में कर सकते है।
यदि आप एक द्वीप से दूसरे द्वीप जहाज के जरिए जाना चाहते है तो इसका खर्च चार से आठ हजार रुपए तक हो सकता है।
लक्षद्वीप जाने से पहले ये सुनिश्चित करले की आपके पास एयरटेल या बीएसएनएल का कनेक्शन है, क्युकी यहां वाई फाई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
लक्षद्वीप में घूमने की क्या-क्या जगहें हैं?
- Kavaratti Island:
- लक्षद्वीप की राजधानी, अपने प्राचीन समुद्र तटों और जीवंत मूंगा चट्टानों के लिए जानी जाती है।
- पारंपरिक वास्तुकला का प्रदर्शन करने वाली उजरा मस्जिद का दौरा कर सकते है।
- Agatti Island:
- यह लक्षद्वीप का प्रवेश द्वार माना जाता है, जहां आपको मनमोहक मूंगा चट्टाने देखने को मिलने वाली है।
- कयाकिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स यहां काफी लोकप्रिय है।
- Bangaram Island:
- अपने आश्चर्यजनक लैगून और क्रिस्टल-साफ़ पानी के लिए प्रसिद्ध।
- स्नॉर्कलिंग और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने जैसी वाटर एक्टिविटीज के लिए यह आदर्श स्थान माना जाता है।
- Minicoy Island:
- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला सबसे दक्षिणी द्वीप।
- यहां आप लाइटहाउस, टूना कैनिंग फैक्ट्री और मूंगा उद्यानों में घूम सकते है।
- Kalpitty Island:
- शांति और एकांत इंट्रोवर्ट के लिए यह एक बेहतर जगह है।
- Pitti Island:
- पक्षी देखने वालों के लिए यह स्वर्ग समान है, यह विभिन्न समुद्री पक्षी प्रजातियों का घर है।
- Thinnakara Island:
- आश्चर्यजनक मूंगा चट्टानों और फ़िरोज़ा पानी वाला यह एक निर्जन द्वीप है, जहां कोई निवास नहीं करता।
- समुद्र तट पिकनिक और वाटर एक्टिविटीज के लिए यह आदर्श स्थान है।
- Marine Aquarium and Museum (Kavaratti):
- यहां आप समृद्ध समुद्री जीवन और मूंगा प्रजातियों की खोज कर सकते है।
- लक्षद्वीप की जैव विविधता को प्रदर्शित करने के लिए यहां एक संग्रहालय मौजूद है, जहां आपको अवश्य जाना चाहिए।
- Dolphin Dive Center (Kadmat Island):
- यहां आप जीवंत समुद्री जीवन के बीच स्नॉर्कलिंग और डाइविंग कर सकते है।
- यहां आप डॉल्फ़िन को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते है।
- Lagoon Fishing (Agatti):
- यहां आप स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक तरीकों को सीख सकते है।
लक्षद्वीप में खाने-पीने में क्या अच्छा मिलता है?
- Seafood Delicacies:
- टूना फिश करी: ट्यूना एक स्थानीय पसंदीदा भोजन है, और ताज़े मसालों से बनी करी को ज़रूर आज़माना चाहिए।
- स्क्विड मसाला: सुगंधित मसालों के साथ पकाया गया कोमल स्क्विड है यह एक स्वादिष्ट समुद्री भोजन है।
- Coconut-Based Sweets:
- लक्षद्वीप हलवा: नारियल, गुड़ और चावल से बनी एक पारंपरिक मिठाई, जिसका अक्सर त्योहारों के दौरान आनंद लिया जाता है।
- नारियल के लड्डू: ये कसे हुए नारियल और चीनी से बने मीठे नारियल के गोले होते है।
- Local Breads:
- पोरोटा: एक परतदार फ्लैटब्रेड, जिसे आमतौर पर करी के साथ परोसा जाता है।
- पाथिरी: एक नरम, पतली चावल की रोटी है, जिसे समुद्री भोजन के व्यंजनों के साथ खाया जाता है।
- Fresh Tropical Fruits:
- केले के चिप्स: नारियल के तेल में तले हुए कुरकुरे केले के चिप्स, लक्षद्वीप का एक लोकप्रिय नाश्ता है।
- अनानास: यहां आप मीठे और रसीले अनानास का आनंद लें सकते है।
- Coconut Water:
- Local Beverages:
- ताड़ी: नारियल के ताड़ के पेड़ों के रस से बना एक पारंपरिक मादक पेय।
- नीबू का रस: स्वादिष्ट ताजगी के लिए स्थानीय मसालों के साथ ताजा निचोड़ा हुआ नीबू का रस।
- कवाराट्टी बिरयानी
- मसल पिकल